शाजापुर, 28 सितंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार को सोयाबीन की फसल निकालते समय थ्रेशर मशीन में फंसकर खेतिहर मजदूर की मौत हो गई।
मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी निरीक्षक पीके व्यास ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर मजूर खेड़ी गांव में अपराह्न लगभग तीन बजे हुई।
व्यास ने बताया, “राम सिंह गुर्जर का हाथ मशीन में फंस गया था, जिससे वह मशीन की ओर खींचता चला गया। शव निकालने के लिए गैस कटर से मशीन को काटना पड़ा। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।”
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

