श्योपुर कार हादसा : तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत

श्योपुर कार हादसा : तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण चार लोगों की मौत
Share this news

श्योपुर (मध्यप्रदेश), 14 जुलाई 2025 (भाषा)

श्योपुर जिले में सोमवार को भीषण कार हादसा हुआ है। तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कलितलाई गांव के पास रात करीब एक बजे उस समय की है जब कार में सवार लोग ग्वालियर से राजस्थान के कोटपुतली जा रहे थे।

अचानक एक गाय के रास्ते में आ जाने से कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गया। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान:

  • बृजेंद्र जाट (33)
  • हरिराम यादव (60)
  • मुकेश यादव (28)
  • हवा सिंह गुर्जर (25)

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements