सीधी (मप्र), 29 अक्टूबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सामने आने के बाद एक महिला पुलिसकर्मी निलंबित हो गई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह घटना 24 अक्टूबर की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष राकेश दुबे ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमन मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कांस्टेबल अंजू जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कोरी ने कांस्टेबल जायसवाल को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन
महिला कांस्टेबल से अपशब्द कहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों के प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

