नर्मदापुरम में तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलटी, पांच की मौत, दो घायल

नर्मदापुरम में तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलटी, पांच की मौत, दो घायल
Share this news

नर्मदापुरम, 16 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट जाने से एक दंपति और उनके आठ साल के बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

तामिया से मटकुली की ओर जा रहा था परिवार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक राजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पिपरिया थाना क्षेत्र के मटकुली-पिपरिया मार्ग पर उस समय हुई जब वाहन तामिया से मटकुली की ओर जा रहा था।

घायलों की पहचान:

  • आकाश धुर्वे (25)
  • शरद उइके (21

जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान:

  • प्रदीप धुर्वे (42)
  • पत्नी ज्योति धुर्वे (38)
  • बेटे अक्षत धुर्वे (8)
  • समानापुर के पंचम ठाकुर (55)
  • कुलदीप ठाकुर (40)

राजन ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि एसयूवी (बोलेरो) की गति बहुत तेज थी। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पलटने के बाद पेड़ से टकराई बोलेरो

पुलिस के अनुसार, एसयूवी तामिया से मटकुली जा रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से बचने की कोशिश में उसके चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बोलेरो वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements