उज्जैन में आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल, चेहरे पर लगे 50 टांके

उज्जैन में आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल, चेहरे पर लगे 50 टांके
Share this news

आगर-मालवा/इंदौर, 16 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय बच्ची को चेहरे पर करीब 50 टांके लगाने के बाद आगे के उपचार के लिए सोमवार को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती किया गया।

बच्ची को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत

अधिकारियों के अनुसार कुत्ते के काटने से बच्ची के चेहरे, नाक, होंठ और आंख की पलक पर गहरे घाव आए हैं और उसे प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उज्जैन जिले के देलवाड़ी गांव में तीन वर्षीय बच्ची पर शनिवार को घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था जिसमें उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

बच्ची के चेहरे पर लगभग लगाए गए 50 टांके

अधिकारियों के मुताबिक परिजनों ने बुरी तरह घायल बच्ची को आगर-मालवा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्ची के उपचार में शामिल निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कैथवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बच्ची के चेहरे पर लगभग 50 टांके लगाए गए। उसकी आंख की निचली पलक, नाक और होंठ के आस-पास भी गंभीर घाव थे। प्राथमिक शल्य उपचार करके उसकी त्वचा को जोड़ा गया और रक्तस्राव नियंत्रित किया गया।” बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित परिजनों ने इंदौर में कहा कि एमवायएच में चिकित्सक उसकी हालत पर निगाह रख रहे हैं।

तेजी से सामने आ रहे आवारा कुत्तों के मामले

इन दिनों राज्य में आवारा कुत्तों के लोगों को काटने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। बड़वानी कस्बे में पांच आवारा कुत्तों के हमले में 12 जून को 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements