शहडोल (मध्यप्रदेश), 03 सितंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव में मंगलवार को मध्याह्न भोजन के समय स्कूल से भागकर नदी में नहाने गए दो छात्र की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चे पांचवीं कक्षा के छात्र थे।
मृतक छात्रों की पहचान:
- संदीप सिंह और
- सौरभ सिंह
लंच टाइम स्कूल से भागकर नदी में नहाने गए थे छात्र
संदीप सिंह पटोरी गांव का रहने वाला है और वह दादर में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार दोपहर जब मध्याह्न भोजन के लिए छुट्टी हुई तभी दोनों छात्र चुपचाप स्कूल के पास स्थित नदी की ओर नहाने के लिए चले गए। दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई की समझ न होने के कारण दोनों पानी में डूब गए। ग्रामीणों की मदद से लगभग ढाई घंटे की कोशिश के बाद शाम दोनों बालकों के शव पानी से बाहर निकाले गए।
मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

