उमरिया में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल

उमरिया में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक घायल
Share this news

उमरिया, 19 जून 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो की मौत और एक घायल

पुलिस ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब एक बजे इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत महरोई मोड़ के पास हुआ। अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी उनका वाहन एक ट्रैक्टर से टकरा गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। सिंह के मुताबिक, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान:

  • अजय कोल (30)
  • करण (25)

जो आपस में साले-बहनोई थे। घायल युवक की पहचान अमन (24) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली जान

इस बीच, कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से काटी गई पेड़ों की शाखाएं सड़क किनारे पड़ी हुए थीं, जिसकी वजह से यह हादसा होने की आशंका है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements