मुंबई हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए यात्री के पास से मिले 16 जिंदा सांप, गिरफ्तार

मुंबई हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए यात्री के पास से मिले 16 जिंदा सांप
Share this news

मुंबई, 29 जून 2025 (भाषा)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए एक यात्री का पकड़ा गया है जिसके पास से केन्याई सैंड बोआ और होंडुरन मिल्क स्नेक सहित 16 जीवित सांप मिले हैं।

सामान में 16 जिंदा सांप

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से मुंबई पहुंचने पर सीमा शुल्क कर्मचारियों ने यात्री को रोक लिया।

उन्होंने बताया कि यात्री के सामान में 16 जीवित सांप मिले, जिनमें दो केन्याई सैंड बोआ, पांच राइनोसरस रैट स्नेक, तीन अल्बिनो स्नेक, दो होंडुरन मिल्क स्नेक , एक कैलिफोर्निया किंगस्नेक, दो गार्टर स्नेक और एक अल्बिनो रैट स्नेक शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और सीमा शुल्क विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उनके मूल देश में वापस भेजने के लिए काम कर रहे हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements