योजना बनाकर करते थे लूट फिर जंगलों की तरफ भाग जाते थे
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कटनी 29 जून 2025 (दैमप्र)
हाईवे पर लूट कांड का मुख्य आरोपी इतवार सिंह उर्फ चुहा कटनी सहित पन्ना जिले के लूट, धोखाधडी, मारपीट सहित आधे दर्जन से अधिक संगीन अपराधो में संलिप्त है। मुख्य आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उक्त आरोपी गैंग बनाकर योजनाबध्द तरीके से रात्रि में हाईवे में यात्रा कर रहे यात्रियों को शिकार बना कर राहगीरो से नगदी ,सोना-चांदी व वाहन लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी एवं उसकी गैंग ने कुठला, स्लीमनाबाद, मैहर, झुकेही, अमदरा, हाईवे में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।
आरोपी शोर्ट एनकाउंटर : हाइवे लूट
बता दें कि उक्त आरोपी को कटनी पुलिस जब छतरपुर से पकड़ कर कटनी ला रही थी उस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास आरोपी ने भागने का प्रयास किया था, जिसके बाद कटनी पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया था। जिसके कारण वह घायल हुआ था एवं उसके पैर में गोली लगी थी। कटनी पुलिस द्वारा हाईवे पर राहगीरो से लूट के मामलो में अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा विगत दिनों थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी बस स्टैंड में हुई लूट के मुख्य आरोपी इतवार सिंह बहेलिया (पारधी) उर्फ चुहा पिता विजय सिंह पारधी उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीग्राम थाना कोतवाली जिला पन्ना को 21 जून को जिला छतरपुर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई महत्वपुर्ण खुलासे किये है।आरोपी व उसके गैंग के सदस्य जिसमें टीच पारधी, रुबा पारधी सम्मिलित थे रात्रि में योजनाबध्द तरीके से हाईवे में यात्रा कर रहे यात्रियों को चाकू की नोक पर लूट का शिकार बनाकर उनसे नगदी, सोना-चांदी व वाहन लूटते थे और जंगलो की तरफ भाग जाते थे। कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी में हाईवे पर हुई लूट के प्रकरण में धारा 309 (4) बीएनएस में आरोपी व्दारा महिला से सोने का लाकेट, 18000 हजार रूपये नगदी व अन्य बैग लूटने की घटना करना स्वीकार किया गया है। आरोपी एवं उसकी गैंग द्वारा मैहर, झुकेही, अमदरा, कुठला, स्लीमनाबाद हाईवे में भी लूट की घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। आरोपी से अन्य जिलो में हुई हाईवे लूट के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही है।
पन्ना जिले में किए कई अपराध
पुलिस के मुताबिक आरोपी इतवार सिंह बहेलिया (पारधी) उर्फ चुहा पिता विजय सिंह पारधी उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीग्राम, पन्ना व्दारा थाना कोतवाली जिला पन्ना के विरूध्द धारा 294, 323, 34, 506 भादवि, धारा 420,34 भादवि, धारा 3(1),3(1)5, 3(2), धारा 395,397 भादवि, धारा 294, 324, 34, 506 भादवि, थाना अजयगढ पन्ना में धारा 34 आबकारी एक्ट के मामले पंजीबध्द है।उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के अतिरिक्त अन्य आरोपियो की कटनी पुलिस व्दारा सरगर्मी से तलाश जारी है।
पारधियों के ठिकानों पर मारी रेड
कटनी पुलिस व्दारा लूट गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने पारधी क्षेत्र ग्राम हरदुआ, खिरहनी , बहिरघटा, चपना, दरोडी, धौरा, छिदिया टोला, हीरापुर में कटनी पुलिस ने रेड कार्यवाही की जिससे लूट में इस्तेमाल हथियार एवं एवं ठगी में इस्तेमाल नकली गोल्ड बिस्किट बरामद किये गये। फरार आरोपियो के विरूध्द पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा ईनाम उद्घघोषणा की गई है। कटनी पुलिस की विभिन्न टीमो व्दारा फरार आरोपियो के ठिकाने में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियो की गिरफ्तारी कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जावेगा।
एसपी ने घोषित किया 10-10 हजार का इनाम




लुट की वारदात घटित करने के बाद फरार हुए चार शातिर बदमाशों के संबंध में किसी भी तरह की सूचना देने और उन्हें गिरफ्तार करवाने में मदद करने वाले व्यक्ति को नगद इनाम से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा पुरस्कृत करेंगे। पुलिस के मुताबिक बूढ़ा देवगांव निवासी 23 वर्षीय उजाले पिता बाबू पारधी, मदार टेकरी हरदुआ निवासी 20 वर्षीय टीच पिता मालिश पारधी, ग्राम सुगवा थाना रीठी निवासी 21 वर्षीय पंजाब उर्फ आयुष पिता करदा सिंह पारधी एवं मदार टेकरी हरदुआ निवासी 25 वर्षीय राजापिता रानू पारधी गंभीर कृष्ण की वारदात को घटित करने के बाद से ही फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा उक्त सभी चारों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित किया गया है। चारों बदमाशों के संबंध में किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

