कन्नौज (उप्र), 12 फरवरी 2026 (भाषा)
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिसमें 40 यात्री घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार घायलों को सौरिख के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज, छिबरामऊ के एक अस्पताल और इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
बस मे सवार थे 70 यात्री
पुलिस ने बताया कि बस मे 70 यात्री सवार थे, जबकि बस में बैठने की क्षमता 56 यात्रियों की थी। सौरिख थाना प्रभारी जयन्ती प्रसाद गंगवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, जिसके कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गये। डाक्टरों के अनुसार ज्यादातर घायलों के हाथ, पैर व सिर में चोट आई है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

