बंगाल चुनाव : मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला, भारी मतदान की उम्मीद जतायी

बंगाल चुनाव : मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला, भारी मतदान की उम्मीद जतायी
Share this news

कोलकाता, 29 अप्रैल 2026 (भाषा)

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को पूर्वी कोलकाता के बेलगछिया में मतदान किया और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तरह इस बार भी भारी मतदान की उम्मीद जतायी।

एक आम मतदाता की तरह डाला वोट – चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ‘‘एक आम मतदाता की तरह’’ किसी विशेष सुविधा की मांग किए बिना, कतार में खड़े होकर वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई सुविधा नहीं चाहिए। मैंने एक आम व्यक्ति की तरह मतदान किया।’’

90 प्रतिशत से अधिक होगा मतदान : भाजपा नेता

मतदान प्रतिशत के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा, ‘‘रुझान देखकर मुझे उम्मीद है कि मतदान 90 प्रतिशत से अधिक होगा। और अगर ऐसा होता है, तो आप अनुमान लगा सकते हैं कि क्या होगा।’’

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अरूप रॉय ने हावड़ा के कासुंदिया महाकाली विद्यालय में मतदान किया और बारिश तथा मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों के बीच खराब व्यवस्था का आरोप लगाया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements