राजस्थान : दौसा में खाटू श्याम से आ रहें 11 श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल

राजस्थान : दौसा में खाटू श्याम से आ रहें 11 श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल
Share this news

जयपुर, 13 अगस्त 2025 (भाषा)

राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ।


खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहें थे श्रद्धालु

हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। ‘‘पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 श्रद्धालुओं की मौत की मौत हो गई और आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है।


मृतकों की पहचान

  1. पूर्वी (छह)
  2. लक्ष्य (छह)
  3. वैष्णवी (सात)
  4. महक (सात)
  5. सलोनी (नौ)
  6. मिष्ठी (एक)
  7. बाबू (तीन),
  8. प्रियंका (25)
  9. शीलादेवी (28)
  10. सीमा (25)
  11. सोनम (32)

शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया दुःख

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements