कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय आतंकवादियों का समर्थन कर रही है : प्रधानमंत्री मोदी

कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय आतंकवादियों का समर्थन कर रही है : प्रधानमंत्री मोदी
Share this news

मंगलदई (असम), 14 सितंबर 2025 (भाषा)

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवादियों का समर्थन कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लगाया कांग्रेस पर का आरोप

मोदी ने असम के दारंग जिले के मंगलदई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर घुसपैठियों और राष्ट्र-विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा घुसपैठियों की जमीन हड़पने और जनसांख्यिकी बदलने की उनकी साजिश को नाकाम कर देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस भारतीय सेना का समर्थन करने के बजाय पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकवादियों का समर्थन करती है। वह घुसपैठियों और राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण देती है।’’

मोदी का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम पर शासन किया, लेकिन ब्रह्मपुत्र नदी पर ‘‘केवल तीन पुल’’ बनाए, जबकि भाजपा नीत सरकार ने पिछले 10 वर्षों में छह ऐसे पुल बनाए हैं।

मोदी ने की असम के मुख्यमंत्री की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘अतिक्रमण की गई भूमि से घुसपैठियों को बाहर निकालने और अब इन भूखंडों पर किसानों के खेती करने संबंधी कदम’’ के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है और असम की विकास दर 13 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह ‘डबल इंजन’ वाली सरकार के प्रयासों से संभव हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार असम को स्वास्थ्य के केंद्र के रूप में विकसित कर रही हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने में पूर्वोत्तर की बड़ी भूमिका है।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements