‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : सीएम मोहन यादव

‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : सीएम मोहन यादव
Share this news

भोपाल, 03 अगस्त 2025 (भाषा)

सीएम मोहन यादव ने फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर शनिवार को फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।


‘कटहल’ 2023 की सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सतना जिले के अशोक मिश्रा द्वारा लिखित एवं उनके पुत्र यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कटहल’ को 2023 की सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना सभी प्रदेशवासियों के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि अशोक और यशोवर्धन मिश्रा अपनी लेखनी एवं निर्देशन से समाज जागरण के नित-नए प्रयास करते रहें।

शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। ‘12वीं फेल’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि हिन्दी फिल्म श्रेणी में ‘कटहल’ ने बाजी मारी।


यादव ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को दी बधाई

यादव ने कहा, ‘‘सफलता शार्टकट से नहीं मिलती। सफलता पाने के लिए मेहनत और संघर्ष करके तपना पड़ता है। तभी इंसान का असली व्यक्तित्व सामने आता है। यादव ने मुरैना जिले के निवासी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष से सफलता हासिल करने के कथानक पर आधारित फिल्म ‘12वीं फेल’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार का सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

यादव ने कहा, ‘‘असफलता को मात देकर, कठोर परिश्रम से आईपीएस अधिकारी बनने तक मनोज कुमार शर्मा का सफर युवाओं को लगन, परिश्रम व प्रयास से सफलता पाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने इस फिल्म निर्माण की पूरी टीम को भी बधाई दी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements