पेशावर, 26 सितंबर 2025 (भाषा)
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के कम से कम 11 सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में उस समय हुआ, जब वाहन ब्रेक फेल हो जाने के कारण खाई में गिर गया। वाहन झोब जिले से डेरा इस्माइल खान को ओर जा रहा था।
घटनास्थल से पांच महिला, एक पुरुष और एक बच्चे के शव समेत सात शव बरामद किए गए। तीन घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

