पाकिस्तान के कराची में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कराची में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत
Share this news

हाइलाइटस

1. कराची में सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत ढही।

2. हादसे में 16 लोगों की दुखद मौत हुई।

3. सिंध के मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया।

कराची, 20 फरवरी 2026 (एपी)

पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को सुबह एक आवासीय इमारत में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

कब और कैसे हुआ हादसा?

पुलिस अधिकारी जमशेद अशर ने कहा, ‘‘विस्फोट तड़के साढ़े चार बजे इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। यह इमारत ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में है। घटना ‘‘सहरी’’ (सूरज निकलने से पहले करने वाला भोजन) के समय हुई।’’पाकिस्तान में आज रमजान महीने का पहला दिन है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण संभवतः गैस का रिसाव था।

कराची में गैस की कमी के कारण विशेषकर निम्न आय वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर का उपयोग करते हैं।

मृतकों में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल

पुलिस सर्जन डॉ. समैया सैयद ने पुष्टि की कि उन्हें विस्फोट स्थल से अब तक 14 शव प्राप्त हुए हैं जबकि 14 घायलों का इलाज हो रहा है। इमारत की जर्जर हालत के कारण विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया। मुख्य दमकल अधिकारी हुमायूं खान ने कहा, ‘‘हम अब भी मलबे और अवशेषों में छानबीन कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या कोई और शव या जीवित व्यक्ति दबा है।’’ मृतकों में कम से कम नौ बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र दो से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि घायलों में भी सात बच्चे शामिल हैं।

बीते महीने भी हुआ था हादसा?

कराची में विस्फोट की यह दूसरी बड़ी घटना है। पिछले महीने सदर इलाके में स्थित थोक एवं खुदरा बाजार ‘गुल शॉपिंग प्लाजा’ के तहखाने में आग लगने की घटना में कम से कम 79 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements