कंबोडिया के प्रमुख पर्यटन स्थल से आ रही बस पुल से गिरी, 16 यात्रियों की मौत

कंबोडिया के प्रमुख पर्यटन स्थल से आ रही बस पुल से गिरी, 16 यात्रियों की मौत
Share this news

नोम पेन्ह (कंबोडिया), 21 नवंबर 2025 (एपी)

कंबोडिया में एक यात्री बस पुल से नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में कम से कम 16 लोग मारे गए और दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

सियेम रीप से नोम पेन्ह जा रही थी बस

पुलिस अधिकारी सिव सोवन्ना ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर बताया कि यह बस सियेम रीप से नोम पेन्ह की ओर जा रही थी, जहां प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर स्थित है। यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रांत काम्पोंग थॉम में हुआ। सोवन्ना ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बचावकर्मियों द्वारा तलाश पूरी करने के बाद मृतकों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई।

नींद के असर में था चालक

प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि चालक रात में सियेम रीप से प्रस्थान करने के बाद नींद के असर में था। आमतौर पर यह यात्रा लगभग साढ़े पांच घंटे की होती है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि चालक मृतकों में शामिल है या नहीं। पुलिस ने कहा कि बस में लगभग 40 यात्री सवार हुए थे और सभी कंबोडियाई नागरिक हैं।

2024 में सड़क दुर्घटनाओं से 1,509 लोगों की मृत्यु

लोक निर्माण और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, कंबोडिया में सड़क दुर्घटनाओं में 2024 में 1,509 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 2025 के पहले नौ महीनों में 1,062 लोग सड़क हादसों में मारे गए।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements