मेक्सिको सिटी, 29 दिसंबर 2025 (एपी)
प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर रविवार को इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 98 अन्य लोग घायल हो गए। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने यह जानकारी दी।
इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में 13 लोगों की मौत
ओआक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली ‘इंटरओशनिक ट्रेन’ निजांडा कस्बे के पास एक मोड़ से गुजरते समय पटरी से उतर गई। इस हादसे के बाद रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया। शिनबॉम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेक्सिको की नौसेना ने मुझे सूचित किया है कि इंटरओशनिक ट्रेन हादसे में दुर्भाग्य से 13 लोग मारे गए हैं।’’
98 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर
उन्होंने बताया कि 98 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय में मानवाधिकार मामलों के उपसचिव को घटनास्थल पर जाकर प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत रूप से मदद करने का निर्देश दिया है।
ट्रेन में सवार थे 241 यात्री
इस बीच, ओआक्साका राज्य के गवर्नर सालोमन जारा ने ‘एक्स’ पर बताया कि कई सरकारी एजेंसी घायलों की सहायता के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, जब हादसा हुआ, उस समय ट्रेन में 241 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

