अमेरिका के केंटुकी में हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत

अमेरिका के केंटुकी में हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत
Share this news

लुइसविले, 05 नवंबर 2025 (एपी)

अमेरिका में केंटुकी के लुइसविले में हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय एक विशाल मालवाहक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा का मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5:15 हुई जब विमान लुइसविले के मुहम्मद अली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होनोलुलू के लिए रवाना हो रहा था।

विडियो में कैद हुई दुर्घटना

घटना से जुड़े बताए जा रहे एक वीडियो में विमान के बाईं ओर आग की लपटें और घना धुआं दिखाई दे रहा है। इस दौरान विमान जमीन से थोड़ा ऊपर उठता है और फिर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाता है। मंगलवार रात तक मृतकों की संख्या कम से कम सात हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में से चार लोग विमान में सवार नहीं थे। 11 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ को ‘‘काफी गंभीर’’ चोट आई हैं।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements