अनूपपुर, 11 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के बेनीला गांव के पास सोमवार सुबह एक ‘स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल’ एसयूवी और मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
कैसे हुई दुर्घटना?
रामनगर पुलिस थाने के प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक एसयूवी ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उसका वाहन पलट गया।
हादसे में गई पांच लोगों की जान
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोग एसयूवी में सवार थे जबकि तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे। घायलों को कोतमा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

