मंदसौर में ‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ के चौथे संस्करण का आयोजन 12 सितंबर से

मंदसौर में ‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ के चौथे संस्करण का आयोजन 12 सितंबर से
Share this news

हाइलाइट्स

1. ये आयोजन स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे और पर्यटन को बढ़ावा देंगे।

2. ‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ 12 सितंबर से मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर आयोजित किया जाएगा।

3. ‘कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट’ 25 सितंबर से श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के समीप आयोजित किया जाएगा।

भोपाल, 03 सितंबर 2025 (भाषा)

पर्यटकों को प्राकृतिक सौन्दर्य, रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने मंगलवार को ‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ के चौथे संस्करण और ‘कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट’ के द्वितीय संस्करण के आयोजन की घोषणा की।


आयोजन 12 सितंबर और 25 सितंबर से

पर्यटन और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आयोजनों को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए ‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ 12 सितंबर से मंदसौर जिले के गांधी सागर बांध पर और ‘कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट’ 25 सितंबर से श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के समीप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये आयोजन मध्यप्रदेश के पर्यटन का ‘नया अध्याय’ लिखेंगे।


गांधी सागर और कूनो ईको-पर्यटन के केंद्र के रूप में उभरे

पर्यटन और संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ये आयोजन ‘लल्लूजी एंड संस एवं इवोक कैंपिंग’ के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘गांधी सागर और कूनो जैसे फॉरेस्ट रिट्रीट केवल पर्यटन आयोजन नहीं हैं बल्कि यह हमारे प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ने का प्रयास है।’’

उन्होंने कहा कि यहां पर्यटक कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे जिनमें हॉट एयर बैलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कयाकिंग और मोटर बोटिंग शामिल हैं। शुक्ला ने कहा कि गांधी सागर और कूनो ईको-पर्यटन व रोमांचकारी पर्यटक के केंद्र के रूप में उभरे हैं।


गांधी सागर फॉरेस्ट/कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का उद्देश्य

‘गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट’ का उद्देश्य जहां प्रदेश को रोमांचकारी पर्यटन के मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाना है, वहीं ‘कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट’ को स्वास्थ्य देखभाल और वन्य जीव पर्यटन के केंद्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन आयोजनों से न केवल देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements