छतरपुर में छापेमारी के दौरान 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

छतरपुर में छापेमारी के दौरान 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त
Share this news

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 13 मार्च 2026 (भाषा)

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर जिले में पिछले दो दिनों के दौरान अधिकारियों की छापेमारी में 38 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर पिछले तीन दिन से रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच यह कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से किया जा रहा था भंडारण

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को नौगांव क्षेत्र के बिलहरी गांव में एक जल संयंत्र पर छापा मारकर 13 खाली एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। इन सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा था और उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था।

एक घर से 25 एलपीजी सिलेंडर जब्त

बुधवार को एक अन्य छापेमारी में अधिकारियों ने छतरपुर शहर की विश्वनाथ कॉलोनी में एक घर से 25 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। जिला खाद्य अधिकारी सीताराम कोठारे ने बताया कि एक सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के घर में सिलेंडरों के अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। स्थानीय तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एक खाद्य निरीक्षक की टीम ने घर पर छापा मारकर 25 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 22 खाली और तीन भरे हुए थे।

कोठारे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पेट्रोलियम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements