जयपुर, 21 मई 2026 (भाषा)
राजस्थान के अलवर जिले में बृहस्पतिवार को एक घर में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलस गए।
नए गैस स्टोव में सिलेंडर लगाते समय रिसाव
पुलिस ने बताया कि घटना दाता गांव में हुई। टहला निवासी राधेश्याम नया गैस स्टोव में सिलेंडर लगा रहे थे। इस दौरान गैस रिसाव की आशंका जताई गई और स्टोव जलाते ही सिलेंडर में आग लग गई। टहला थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि राधेश्याम और घर में मौजूद अन्य परिजन आग की चपेट में आ गए।
5 बच्चे, 2 महिला समेत 8 झुलसे
घायलों में पांच बच्चे, दो महिलाएं और स्वयं राधेश्याम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे पास ही खड़े होकर नए स्टोव का कनेक्शन देख रहे थे, तभी आग भड़क उठी। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन को गंभीर स्थिति के चलते जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

