116 वर्षीय महिला दर्शन के लिए पैदल तिरुमला पहुंची: टीटीडी

116 वर्षीय महिला दर्शन के लिए पैदल तिरुमला पहुंची: टीटीडी
Share this news

तिरुपति, 07 जुलाई 2026 (भाषा)

श्री वेंकटेश्वर स्वामी की ‘116 वर्षीय’ भक्त और चेन्नई निवासी नवनीथम्मा भगवान के दर्शन के लिए पैदल तिरुमला पहुंचीं। उनकी श्रद्धा से प्रभावित होकर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने उनके लिए विशेष इंतजाम किए।

तिरुमाला मंदिर प्रशासन ने कराए VIP दर्शन

तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था टीटीडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंदिर निकाय के चेयरमैन के निर्देश पर सोमवार सुबह नवनीथम्मा और उनके परिवार के सदस्यों के लिए वीआईपी श्रेणी के विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई।

मुख्यमंत्री ने किया महिला के जज्‍बे को सलाम

टीटीडी के अनुसार, दर्शन के लिए पैदल जाती हुई नवनीथम्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सहित कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जब सच्ची भक्ति की बात आती है तो उम्र वास्तव में कोई मायने नहीं रखती। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दिव्य दर्शन के लिए पैदल ही तिरुमला पहुंचने वाली 116 वर्षीय इस दादी को देखकर मैं पूरी तरह हैरान और प्रभावित हूं।” दर्शन के बाद टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एम. रवि चंद्र नवनीथम्मा के साथ गए, जहां पुजारियों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और सम्मानित किया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements