यूपीआई लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं

यूपीआई लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ लगाने का फैसला टला, अभी नई तारीख घोषित नहीं
Share this news

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026 (भाषा)

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को यूपीआई उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी। निगम ने 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाने का फैसला टाल दिया है। इसे लागू करने की नई तारीख दिवाली के बाद तय की जाएगी।

एनपीसीआई की पिछले महीने जारी अधिसूचना के अनुसार, 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक के व्यक्ति से व्यापारियों (पी2एम) को होने वाले यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाया जाना था।

दिवाली तक UPI लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR चार्ज

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘यूपीआई और सेवा संचालन समिति ने आज फैसला किया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, व्यक्ति से व्यापारियों (पी2एम) को होने वाले यूपीआई लेनदेन पर ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। इसकी तारीख अलग से अधिसूचित की जाएगी।’’

ग्राहकों को नहीं, बल्कि व्यापारियों को चार्ज

एमडीआर का भुगतान ग्राहकों को नहीं, बल्कि व्यापारियों को करना होगा। 75,000 रुपये या इससे अधिक के लेनदेन पर इसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है।

व्यापार से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements