‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे रवि किशन, अनुपम खेर ने जताई खुशी

‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे रवि किशन, अनुपम खेर ने जताई खुशी
Share this news

नयी दिल्ली, 05 जनवरी 2025 (भाषा)

अभिनेता अनुपम खेर ने रवि किशन के साथ एक वीडियो साझा कर कहा कि आगामी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में किशन के शामिल होने से वह “बेहद खुश, प्रसन्न और आनंदित” हैं।

अनुपम खेर का इंस्टाग्राम

अनुपम खेर ने रविवार शाम ‘इंस्टाग्राम’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह ‘लापता लेडीज’ अभिनेता रवि किशन का काफी सम्मान करते हैं। हालिया फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ में दिखे खेर ने इस फिल्म के साथ निर्देशन में भी वापसी की है।

खेर ने पोस्ट में लिखा, “एक शानदार अभिनेता और नेक दिल इंसान: अपने बेहद प्रिय मित्र रवि किशन को ‘खोसला का घोसला-2’ में शामिल करते हुए काफी खुशी हो रही है। हमने बहुत पहले साथ काम किया था, लेकिन यह अनुभव बेहद खास होने वाला है।”

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements