सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये की कमाई की
Share this news

मुंबई, 24 जनवरी 2026 (भाषा)

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 32.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई दर्ज की है।

बॉर्डर 2 फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी

यह फिल्म शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की वर्ष 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। ‘बॉर्डर’ का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था जबकि इसकी अगली कड़ी यानी ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के सहयोग से तैयार किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।

पहले दिन ही 32.10 करोड़ की कुल कमाई

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दस्तक दी है। पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये के कुल कमाई के साथ यह हाल के दिनों की सबसे शानदार कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा रहा।’’

बॉर्डर लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित

वर्ष 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ उसी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। खबरों के अनुसार, कथित तौर पर ‘पाकिस्तान विरोधी’ कथानक के कारण इस फिल्म को छह खाड़ी देशों (बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली है।

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements