सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Share this news

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर 2026 (भाषा)

अभिनेता सनी देओल ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘सूर्या’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सिगरेट पीते नजर आए अभिनेता

अभिनेता ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए यह जानकारी दी। पोस्टर में वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। एम. पद्मकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण एमएम मूवीज के बैनर तले कमल मुकुट, दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने किया है।

‘सूर्या’ एक आम आदमी की कहानी

निर्माता कमल ने कहा कि फिल्म ‘सूर्या’ एक आम आदमी की कहानी है, जो निश्चित रूप से हर किसी को प्रभावित करेगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैंने सनी देओल को दो फिल्मों- ‘गदर 2’ और ‘सूर्या’ के लिए साइन किया था। हमने ‘गदर 2’ से शुरुआत की और वह इतिहास बन गई।”

देओल का ऐसा रूप, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा

उन्होंने कहा, “मैंने ‘सूर्या’ बनाई है। यह एक आम आदमी की कहानी है, जो निश्चित रूप से हर किसी को छुएगी। फिल्म में सनी देओल के ऐसे रूप को दिखाया गया है, जिसे पहले नहीं देखा गया। उनकी जिंदगी के सफर के तीन चरणों को दिलचस्प ढंग से कहानी में पिरोया गया है। यह रोमांचक थ्रिलर दर्शकों को दो अलग-अलग दौर में ले जाएगी।”

फिल्म और मनोरंजन से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements