पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा 24 लाख का जुर्माना

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगातार दूसरे मैच में लगा 24 लाख का जुर्माना
Share this news

चेन्नई, 04 अप्रैल 2026 (भाषा)

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पिछली बार के उपविजेता पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

आईपीएल के एक बयान के अनुसार, ‘‘पंजाब किंग्स का न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सत्र का यह दूसरा अपराध था, इसलिए अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इंपैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो भी कम हो,का जुर्माना लगाया गया।’’

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements