चेन्नई, 04अप्रैल 2026 (भाषा)
कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार और संतुलित अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया।
श्रेयस अय्यर का अर्धशतक
श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाये और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिये 59 रन की अहम साझेदारी की। श्रेयस ने अंशुल कम्बोज को चौका लगाकर 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी गेंदबाज की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार थी।
प्रियांश आर्या आउट
पंजाब के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने विशाल लक्ष्य के बावजूद संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत दी। प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 , प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 और कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाये। आर्य ने चेन्नई के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। खलील अहमद को उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि मैट हेनरी को उनके पहले ही ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 20 रन निकाले ।
आर्य और प्रभसिमरन ने सिर्फ 4 . 2 ओवर में 61 रन की साझेदारी की। वहीं कप्तान श्रेयस ने धीमी शुरूआत करने के बाद हाथ खोलने शुरू किये। उन्होंने स्पिनरों की जमकर धुनाई की और लेग स्पिनर राहुल चाहर को शानदार छक्का लगाया।
चेन्नई ने बनाए 209 रन
इससे पहले आयुष म्हात्रे के 43 गेंद में 73 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 209 रन बनाये ।
संजू सैमसन आउट
संजू सैमसन (सात) के जल्दी आउट होने के बाद म्हात्रे ने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ (28) के साथ दूसरे विकेट के लिये 96 रन की साझेदारी की। सैमसन ने जेवियर बार्टलेट की आउटस्विंगर पर कवर में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन विकेट के पीछे प्रभसिमरन सिंह को कैच दे बैठे। इसके बाद हालांकि म्हात्रे ने बार्टलेट को लगातार तीन चौके लगाये और पावरप्ले में चेन्नई को एक विकेट पर 57 रन तक पहुंचाया।
पंजाब किंग्स की टीम
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जैंसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउल्क्स, उर्विल पटेल
स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

