भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में, 15 फरवरी को होगा आमना सामना

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में, 15 फरवरी को होगा आमना सामना
Share this news

मुंबई, 26 नवंबर 2025 (भाषा)

चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान को 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है और मंगलवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी द्विपक्षीय खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है, लेकिन दोनों देशों के बीच बहुराष्ट्रीय आयोजनों में मुकाबलों की अनुमति दे दी है।

पाकिस्तान अपने सभी खेलेगा मैच श्रीलंका में

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) 2027 में एफटीपी (भविष्य दौरा कार्यक्रम) के दोबारा तैयार होने तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही एक-दूसरे का सामना करने पर सहमत हुए हैं, इसलिए पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जिसमें आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच भी शामिल है।

8 स्थलों पर होगा वर्ल्ड कप

सात फरवरी से आठ मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट का आयोजन आठ स्थलों पर होगा। इसमें पांच भारत और तीन श्रीलंका के होगे। बीस टीमों के टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे। इसमें पहली बार खेल रही इटली भी शामिल है। टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें से आठ टीमें सुपर आठ चरण में पहुंचेंगी। इसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो कोलकाता या कोलंबो और मुंबई में खेले जाएंगे। फाइनल अहमदाबाद या कोलंबो में होगा, जो पाकिस्तान की स्थिति पर निर्भर करेगा।

ऐसा रहेगा टूर्नामेंट का फॉर्मेट 

मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा। टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।

जानें किस ग्रुप में कौनः

  • ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
  • ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
  • ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements