छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, तीन घायल
Share this news

जांजगीर-चांपा, 26 नवंबर 2025 (भाषा)

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

वाहन में सवार पांच लोगों की मौत

जिले के सुकली गांव के करीब देर रात ट्रक और एक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नवागढ़ निवासी ग्रामीण वाहन से बारात में गए थे और जब वह वापस नवागढ़ लौट रहे थे तब सुकली गांव के करीब उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान:

  • विश्वनाथ देवांगन (43)
  • राजेंद्र कश्यप (27)
  • पोमेश्वर जलतारे (33)
  • भूपेंद्र साहू (40)
  • कमलनयन साहू (22)

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements