फिडे ग्रैंड शतरंज : गुकेश ने बाकरोट को हराया, विदित गुजराती भी जीते, प्रज्ञानानंदा ने खेला ड्रॉ

फिडे ग्रैंड शतरंज : गुकेश ने बाकरोट को हराया, विदित गुजराती भी जीते, प्रज्ञानानंदा ने खेला ड्रॉ
Share this news

समरकंद (उजबेकिस्तान), 05 सितंबर 2025 (भाषा)

भारत के मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने यहां फिडे ग्रैंड शतरंज के पहले दौर में फ्रांस के एटियेने बाकरोट को हराकर अपने अभियान की शुरूआत की।

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफ्री शियोंग के बीच बाजी ड्रॉ रही।

गत चैंपियन विदित गुजराती ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के एलेक्जेंडर डोनचेंको को पराजित किया जबकि पी हरिकृष्णा सफेद मोहरों से खेलते हुए स्लोवेनिया के एंटोन डेनचेनकोव से हार गए। निहाल सरीन को जर्मनी के स्वेन रासमुस ने ड्रॉ पर रोका। अर्जुन एरिगेसी ने स्पेन के माकसिम चिगाएव से ड्रॉ खेला।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements