गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए

गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
Share this news

इंदौर, 11 अक्टूबर 2026 (भाषा)

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। गंभीर ने इस साल जनवरी में भी इस मंदिर का दौरा किया था।

उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन ऐसे समय में किए जब भारत रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट से मिली हार से उबरने की कोशिश कर रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 250 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था।

पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements