भोपाल सीजीएसटी अधिकारी दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

भोपाल सीजीएसटी अधिकारी दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Share this news

भोपाल, 12 अक्टूबर 2026 (भाषा)

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय के एक अधीक्षक को दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

सीबीआई के एक बयान के अनुसार, निवारक शाखा (मुख्यालय) में तैनात अधीक्षक राजेश कुमार के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। बयान में बताया गया कि कुमार पर भोपाल की एक कंपनी के मालिक से हर महीने दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

हर महीने 2 लाख की रिश्वत लेते अधीक्षक गिरफ्तार

बयान के मुताबिक, सीबीआई ने जाल बिछाकर कुमार को दो लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई के मुताबिक, आरोपी ने शिकायतकर्ता के कबाड़ कारोबार में बाधा नहीं डालने और कबाड़ सामग्री ले जाने वाले वाहनों को नहीं रोकने के बदले रिश्वत मांगी थी।

72.50 लाख नकद और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद

एजेंसी ने बताया कि आरोपी के भोपाल और कानपुर स्थित आवासों पर छापेमारी की गयी, जिसमें 72.50 लाख रुपये नकद और अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements