वडोदरा में पुल ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, आठ लोगों की मौत

वडोदरा में पुल ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, आठ लोगों की मौत
Share this news

वडोदरा, 9 जुलाई 2025 (भाषा)

गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से कई वाहन नदी में गिर गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार दशक पुराने पुल के ढहने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य को बचा लिया गया। और उनका उपचार किया जा रहा है।


महिसागर नदी में गीरे वाहन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) (वडोदरा ग्रामीण), रोहन आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंभीरा पुल का एक ‘स्लैब’ ढह जाने से पांच वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है। घटना के दृश्यों में दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है।

गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत के अनुसार इसका रखरखाव किया जाता था। करीब 900 मीटर लंबे गंभीरा पुल के 23 खंभे हैं और यह गुजरात के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है। इसका उद्घाटन 1985 में हुआ था।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल पर पहुंचने और हादसे के कारण की जांच का निर्देश दिया।


बचाव अभियान जारी

एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी बचाव उपकरण के साथ घटनास्थल पहुंच गई है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements