जम्मू, 21 सितंबर 2025 (भाषा)
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा की तरफ एक पाकिस्तानी ड्रोन आते दिखाई देने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। ड्रोन को शाम करीब सात बजे आरएस पुरा सेक्टर के जाजोवाल गांव के पास सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में उड़ते देखा गया।
तलाशी अभियान शुरू
बीएसएफ के जवानों ने चकरोई और जुगनूचक सीमा चौकियों के अंतर्गत आने वाले इलाके में तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। अंतिम समाचार मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।
अनंतनाग में ड्रोन, यूएवी की उड़ान पर प्रतिबंध
इस बीच, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर शनिवार को ड्रोन, मानव रहित विमान (यूएवी) या अन्य हवाई उपकरणों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया।
इससे पहले 16 सितंबर को बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने के बाद बुधवार सीमा चौकी इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बाड़ के आगे एक एके राइफल और एक मैगजीन बरामद की थी।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

