मप्र सरकार ने त्विषा शर्मा मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की

मप्र सरकार ने त्विषा शर्मा मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की
Share this news

भोपाल, 22 मई 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिली पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।

केंद्र से CBI जांच की मांगी मंजूरी

मध्यप्रदेश के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में केंद्र को लिखे गए पत्र में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम में वर्णित शक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रकरण का अनुसंधान राज्य में करने के संबंध में अपनी सहमति प्रदान करती है।

दोनों पक्ष पहुंचे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट

इस बीच, इस मामले को लेकर मॉडल से अभिनेत्री बनी अभिनेत्री त्विषा शर्मा और पति समर्थ सिंह के परिवारों के बीच कानूनी लड़ाई भी छिड़ गई है। दोनों पक्षों ने इस मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया।

पति समर्थ सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत

समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत मांगी है, जबकि त्विषा के परिवार ने उनकी मां गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती देने का फैसला किया है। गिरिबाला सिंह एक सेवानिवृत्त जिला और सत्र न्यायाधीश और भोपाल जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की वर्तमान अध्यक्ष हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements