इंदौर (मध्यप्रदेश), 30 दिसंबर 2025 (भाषा)
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण 30 से ज्यादा लोग बीमार हो गए जिसके बाद प्रशासन ने पेयजल के नमूनों को जांच के लिए भिजवाया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश
सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान किया जाए।
भागीरथपुरा के 32 लोग अस्पतालों में भर्ती
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र के कम से कम 32 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। ‘‘मरीजों का कहना है कि दूषित पानी पीने के बाद उन्हें उल्टी-दस्त और शरीर में पानी की कमी की दिक्कतें शुरू हो गईं।’’
जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर
हासानी ने बताया कि भागीरथपुरा क्षेत्र से पेयजल के नमूने लिए गए हैं जिनकी जांच रिपोर्ट 48 घंटे के भीतर आएगी।भागीरथपुरा के लोगों का कहना है कि वे नगर निगम के नल कनेक्शन के जरिये घर-घर पहुंचने वाला नर्मदा नदी का पानी पीने से बीमार हुए।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

