मुंबई के भांडुप में बेस्ट की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल

मुंबई के भांडुप में बेस्ट की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, नौ अन्य घायल
Share this news

मुंबई, 30 दिसंबर 2025 (भाषा)

मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात पीछे की जा रही ‘बेस्ट’ की बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में शामिल तीन महिलाएं

अधिकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे भांडुप (पश्चिम) में स्थित व्यस्त स्टेशन रोड पर हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सुचेता उताले और महाप्रबंधक सोनिया सेठी से मांगी प्रतिक्रिया

बस सेवा मुहैया कराने वाली सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘बेस्ट’ की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उताले और महाप्रबंधक सोनिया सेठी से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस बीच, महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर पीछे की ओर ले जाई जा रही थी।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने की जांच की मांग

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है। दोषपूर्ण बसें, अशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements