दूषित पानी से 16 मौतें, भाजपाइयों का जश्न, यह सत्ता नहीं, संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है : कांग्रेस

Share this news

विधायक निवास का घेराव करने आ रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने बेरीगेट लगाकर रोका, करना पड़ा हल्का बल प्रयोग 

कटनी, 05 जनवरी 2026 (दैमप्र)

कटनी कांग्रेस ने मुड़वारा विधानसभा से बीजेपी विधायक संदीप जायसवाल के आवास का घेराव करते हुए इंदौर में हुई दूषित पानी पीने से मौतों पर चर्चा करने पहुंचे थे लेकिन विधायक निवास पहुंचते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डीजे में तेज ध्वनि में श्रीराम समेत अन्य भजन बजाते हुए कांग्रेस नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान बेहद अजीब ही नजारा देखा गया जहां एक ओर कांग्रेसी बीजेपी और कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे के साथ इंदौर घटना की निंदा कर रही थी तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में जुड़े बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता भी भगवान श्रीराम के भजन पर कांग्रेसियों के समाने नाचते और जश्न मनाते दिखे।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पेयजल को पीने से 16 निर्दोष नागरिकों की मौत कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि भाजपा शासन की घोर लापरवाही, निकम्मेपन और आपराधिक उदासीनता का परिणाम है। इस जनत्रासदी के विरोध में कांग्रेस कमेटी द्वारा कटनी विधायक के निवास का घेराव किया गया लेकिन वहाँ जो दृश्य सामने आया, उसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया यह आरोप जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने लगाए हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि जहाँ एक ओर 16 परिवार अपनों की लाशें उठाकर रो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक के घर पर डीजे बज रहे थे, हवन हो रहा था, नाच-गाना चल रहा था और मिठाइयाँ बाँटी जा रही थीं। यह दृश्य किसी सत्ता पक्ष का नहीं, बल्कि निर्मम, पत्थरदिल और नैतिक रूप से दिवालिया लोगों का प्रतीक है। यह केवल असंवेदनशीलता नहीं, बल्कि मौतों पर जश्न मनाने की मानसिकता है। यह साफ दर्शाता है कि भाजपा के लिए जनता की जान की कीमत शून्य है।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार से पूंछे सवाल

क्या दूषित पानी पीने से हुई 16 मौतें भाजपा के लिए कोई मज़ाक हैं?क्या सत्ता का नशा इतना चढ़ चुका है कि लाशों पर भी डीजे बजाए जा रहे हैं ?भाजपा विधायक और उनके कार्यकर्ताओं का यह कृत्य अमानवीय, घृणित, शर्मनाक और निंदनीय से भी आगे है। यह व्यवहार साबित करता है कि भाजपा अब जनसेवा नहीं, जनसंहार की राजनीति कर रही है। मौतों पर जश्न मनाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जो लोग शोक की घड़ी में भी नाच-गाना करें, उन्हें सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

भाजपा विधायक मांगे जनता से माफी

जिला कांग्रेस ने मांग की है कि इंदौर जल त्रासदी की न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हों और संबंधित भाजपा विधायक अपने इस घिनौने और शर्मनाक आचरण के लिए जनता से बिना शर्त माफी माँगें।

यह कांग्रेस का नहीं, प्रदेश की जनता का उबलता हुआ आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जनता सब देख रही है, सब समझ रही है और इसका जवाब समय आने पर देगी।

विधायक ने दी सफाई 

मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने इस पूरे घटना क्रम में सफाई सफाई देते हुए कहा कि इंदौर की घटना निश्चित ही गंभीर है और मंत्री जी ने इस पर खेद व्यक्त किया है लेकिन इस तरह किसी विधायक निवास का घेराव करना कितना सही है और सवाल तो कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने घंटा जो हमारे मंदिरों में रहता है उसका इस तरह सड़को में बजाकर अपमान करना गलत नहीं है क्या। जब हमें पता चला ये घंटा लेकर आ रहे है इसलिए हमने भगवान की प्रतिमा रख उन्हें कहा मेरे समाने न बजाकर भगवान के समाने घंटा बजाओ और हम कोई जश्न या डांस नहीं कर रहे थे सिर्फ श्रीराम भजन बजा रहे थे। 

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद 

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष कारण सिंह चौहान,राकेश जैन कक्का,रजनी वर्मा,जालिम यादव,राजेश जाटव ,मौसूफ अहमद बिट्टू,युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंशु मिश्रा,चोखे भाईजान,मुकेश परौहा,रंजीत सिंह, सुशील जायसवाल,अजय जैसवानी,शेख सिकंदर संजय गुप्ता,माया चौधरी, आदिता वर्मा,सुमन रजक,कल्पना पाठक,कमल पांडे ,नारायण निषाद,विजय मंगल चौधरी,मंगल सिंह,अशोक बहलानी,श्याम यादव,एड. सुनील सेन,अजय खटीक, अप्पू खान शकील सैयद ,चार्ज डेविड रमेश मिश्रा, जितेंद्र बड़गैया,शशि शेखर भरद्वाज,शुभम मिश्रा,राघव सोनी,प्रहलाद यादव, अखिलेश,दिलदार खान,सकतेल ,अभिषेक शिवहरे (गोलू),हर्षित मिश्रा एवं समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements