एसएस फिलिप एंड जेम्स चर्च में विशेष आराधना सभा, शास्त्र पठन, केक काटा गया एवं देर रात्रि तक सेलिब्रेशन, मिष्ठान वितरण पश्चात हुई आतिशबाजी
कटनी, 26 दिसंबर 2025 (दैमप्र)
कटनी शहर में हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को क्रिसमस डे मनाया गया। हर साल यह दिन 25 दिसंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इसे लेकर लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लेने पहुंच रहा है तो कोई घर में क्रिसमस ट्री की डेकोरेशन कर रहा है। यूं तो यह ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है, लेकिन बदलते समय के साथ बहुत सारे लोग इसे अब सेलिब्रेट करते हैं। बच्चे सांता क्लॉज से मिलने वाले गिफ्ट को लेकर उत्साहित हैं। लोग अपने करीबियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दी। कोई एक-दूसरे से मिलकर तो कोई व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए क्रिसमस विश किया।
चर्च में हज़ारों की संख्या में मसीहजनों की उपस्थिति
प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस स्थानीय एसएस फिलिप एंड जेम्स चर्च में से हज़ारों की संख्या में मसीहजनों की उपस्थिति में बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। रेव नीलेश सिंह के द्वारा आराधना की पुकार के साथ 24 दिसम्बर रात्रि 10 बजे से क्रिसमस की आराधना प्रारंभ हुई।

देर रात्रि तक किया गया क्रिसमस सेलिब्रेशन
आशीष सिंह,आशीष मोरवन, शैलबाला मैथ्यूज एवं रेव विजय डेविड के द्वारा शास्त्र पठन किया गया। राजेश डेविड द्वारा संचालन किया गया। आराधना के उपरान्त केक काटा गया एवं देर रात्रि तक सेलिब्रेशन किया गया एवं आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। 25 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से क्रिसमस की विशेष आराधना सभा का प्रारंभ रेव नीलेश सिंह के द्वारा की गईं प्रार्थना से हुआ। शास्त्र पठन गैब्रियला मकोरिया, सौरव मसीह,अभिषेक मैथ्यूज के द्वारा किया गया। चर्च क्वायर द्वारा गीत प्रस्तुति किया गया संगीत संचालन आशीष जॉन्सन एवं अजय सैमसन द्वारा किया गया।
आराधना सभा के बाद मसीहजनों ने एक दूसरे को बधाईयां दी।पूरे कार्यक्रम में शरद मसीह,जेम्स मोजेस,डोनाल्ड जैकब, ईशान , डेनियल मोजेस, जीनू,ह्यूबर्ट,ग्रेसी,महिमा,अनुग्रह,मार्क,एलेक्स, अभिषेक डेविड,संदीप दुबे,हेवर्ड,राकेश सिंह, ऑनल संदीप मसीह,हेराल्ड,आदि का सहयोग रहा।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

