जिला पंचायत कटनी के लेखापाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

जिला पंचायत कटनी के लेखापाल को 5000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा
Share this news

कटनी, 27 फरवरी 2026 (दैमप्र)

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय कटनी में जिला पंचायत में पदस्थ लेखापाल सतेंद्र सोनी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

5,000 रुपये की रिश्वत की मांग

जानकारी के अनुसार, एक ग्राम पंचायत सचिव को सेवा से निलंबित या पृथक किया गया था। उसकी बहाली की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और कागजी कार्रवाई के एवज में लेखापाल सतेंद्र सोनी ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त ने ऐसे बिछाया जाल

सचिव ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त विभाग से की थी और शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही सचिव ने जिला पंचायत कार्यालय में लेखापाल को केमिकल लगे हुए नोट सौंपे, पहले से ही मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। दिनदहाड़े हुई इस कार्रवाई से जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की टीम फिलहाल आरोपी लेखापाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रही है। आरोपी के हाथ धुलवाते ही वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है।

समार्टफोन की डिमांड

जबलपुर लोकायुक्त टीआई ब्रजमोहन नरवरिया ने बताया की 2023 में लोकायुक्त से ट्रैप हुए सह आरोपी आशीष कुमार सोनी निलंबित चल रहे थे, उसी की बहाली के लिए पिछले 1 साल से जिला पंचायत कार्यालय के वे चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान स्थापना शाखा में पदस्थ लेखापाल सतेंद्र सोनी ने उसकी बहाली में मदद के एवज में 50 हजार रुपए कीमती मोबाइल फोन की डिमांड की। शिकायत मिलने पर गुरुवार को लोकायुक्त की 5 सदस्यीय टीम ने पांच सौ सौ के 10 कैमिकल युक्त नोट यानि 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों बाबू को पकड़ा।

जिस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई जारी रखी हुई है। वही शिकायकर्ता आशीष दुबे ने बताया 2023 में ट्रैप हुए संजय सिंह के मामले के सह आरोपी होने के कारण वह लंबे वक्त से निलंबित चल रहा था। राहत पाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर किया था जिस पर कार्रवाई की आदेश 2025 में जारी हुए थे, लेकिन फाइल आगे बढ़ाने के लिए स्थापना शाखा के बाबू सतेंद्र सोनी लेखापाल उससे 54 हजार कीमती विवो का मोबाइल बतौर रिश्वत मांग रहे थे। आग्रह करने पर किस्तों में पैसे लेने पर बात बनी और उसी की पहली किस्त 5 हजार नगद लेते जबलपुर लोकायुक्त ने बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements