मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत

मंडला में ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचला, मौत
Share this news

मंडला (मध्यप्रदेश), 14 मार्च 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मंडला में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ढाई साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम बम्होरी के कोतवाली थानांतर्गत हुई।

मंडला कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका श्रृष्टि यादव अपने एक बच्चे को गोद में लेकर और अपनी ढाई साल की बेटी आकृति यादव का हाथ पकड़कर दोपहर को घर जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया।

खान ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा, ‘‘मां ने रोते-बिलखते हुए शरीर के क्षत-विक्षत टुकड़े समेटकर पॉलीथिन में रखे।’’ खान ने बताया कि वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे सिवनी जिले के धनवाही निवासी ट्रक चालक पंचूलाल यादव को ग्रामीणों ने सात किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements