नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 17 लोगों की मौत, 18 घायल

नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 17 लोगों की मौत, 18 घायल
Share this news

नागपुर, 01 मार्च 2026 (भाषा)

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में रविवार सुबह हुए धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गए।

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में हुआ विस्फोट

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

सुबह सात बजे से सवा सात बजे के हुई बीच घटना

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह सात बजे से सवा सात बजे के बीच हुई। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements