नागपुर में पेंट छिड़कने को लेकर दादी ने चार वर्षीय पोते पर खौलता पानी उड़ेल दिया

पेंट छिड़कने को लेकर दादी ने चार वर्षीय पोते पर खौलता पानी उड़ेल दिया
Share this news

नागपुर (महाराष्ट्र), 05 मार्च 2026 (भाषा)

नागपुर जिले के कोराडी इलाके में चार साल के एक बच्चे ने खेलते समय अपनी दादी पर पेंट छिड़क दिया, जिससे क्रोधित होकर महिला ने खौलता पानी बच्चे पर कथित तौर पर उड़ेल दिया। इस घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया।

यह घटना तीन मार्च को आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई और इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। ओम हरीश वांगे (4) अपने घर के बाहर पेंट से भरी स्प्रे बोतल लेकर खेल रहा था।

उसने गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर पेंट छिड़क दिया, जो खौलता पानी बाल्टी में भर रही थीं। ‘‘क्रोधित होकर उन्होंने खौलता पानी लड़के पर उड़ेल दिया।’’

ओम कमर के नीचे बुरी तरह झुलस गया और उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, वह 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements