शिवराज पाटिल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शिवराज पाटिल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Share this news

लातूर, 13 दिसंबर 2025 (भाषा)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का शनिवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कई नेता हुए पाटिल के अंतिम संस्कार में शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे लातूर में शिवराज पाटिल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शिवराज पाटिल लिंगायत समुदाय के एक प्रमुख सदस्य थे। उन्हें लातूर से छह किलोमीटर दूर वरवंती गांव में उनके खेत में, ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई स्थिति में दफनाया गया।

पाटिल को दी गई बंदूकों की सलामी

यह लिंगायत अनुष्ठान इस मान्यता पर आधारित है कि मृतक की आत्मा तुरंत शिव में विलीन हो जाती है और पुनर्जन्म के चक्र के अधीन नहीं होती है, इस प्रकार आत्मा को शरीर से मुक्त करने के लिए दाह संस्कार की आवश्यकता नहीं होती है।बिरला ने शिवराज पाटिल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल और लातूर से लोकसभा सदस्य शिवाजी कोलगे भी पाटिल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अंतिम संस्कार से पहले पाटिल को बंदूकों की सलामी दी गई।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements