कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

कॉजपा ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
Share this news

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर 2026 (भाषा)

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तारीख मांगने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे। थाने के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कॉजपा नेताओं ने कहा कि वे पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देंगे और अगर पुलिस ने तारीख नहीं दी तो वे प्रदर्शन के लिए फिर से आह्वान करेंगे।

सार्वजनिक घोषणा कर शांति बनाए रखने की अपील

दोनों नेताओं के पहुंचने पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और थाने के बाहर की सड़क बंद कर दी गई। थाने के बाहर सार्वजनिक उद्घोषणा की गई, जिसमें लोगों से सुरक्षा प्रतिबंधों और निषेधाज्ञा का पालन करने, शांति बनाए रखने और बिना अनुमति के भीड़ इकट्ठा करने से बचने को कहा गया।

अगर अनुमति नहीं मिली, तो 24 घंटे में करेंगे आह्वान

रांका ने कहा, “हम दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए तारीख मांगने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि पुलिस हमें तारीख देगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम 24 घंटे के अंदर फिर से प्रदर्शन का आह्वान करेंगे।” राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए रांका ने कहा कि इन व्यवस्थाओं का असर लोगों और कारोबारियों पर पड़ रहा है, खासकर तब जब त्योहार नजदीक आ रहे हैं। रांका ने कहा, “दिल्ली पुलिस ने जिस तरह पूरी राष्ट्रीय राजधानी को बंद कर दिया है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लोग परेशान हैं, कारोबार ठप हो गए हैं… त्योहार भी आने वाले हैं। आप हमें प्रदर्शन करने के लिए एक तय जगह क्यों नहीं देते?”

पुलिस तय करे तारीख और समय : सौरव दास

कॉजपा नेता सौरव दास ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने पुलिस से प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने की अपील की। दास ने कहा, “शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना एक अधिकार है, संवैधानिक अधिकार है और लोग पहले से ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। पुलिस हमेशा शिकायत करती है कि हमें 10 दिन पहले उनसे संपर्क करना चाहिए। अब हम फैसला पुलिस पर छोड़ रहे हैं और उनसे तारीख और समय तय करने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, हम उन्हें इस मामले को लंबित नहीं रखने देंगे। हम उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम देंगे। देखते हैं क्या होता है।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements