आलीराजपुर में सीमेंट कंटेनर में छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही एक करोड़ रुपये की शराब जब्त

आलीराजपुर में सीमेंट कंटेनर में छिपाकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही एक करोड़ रुपये की शराब जब्त
Share this news

आलीराजपुर, 12 अक्टूबर 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में पुलिस ने हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है।

1,426 पेटी व्हिस्की के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अधिकारी के मुताबिक शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के लिए राजस्थान में पंजीकृत सीमेंट ढोने वाले कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर पुलिस ने कंटेनर से अलग-अलग कंपनी की व्हिस्की की 1,426 पेटियां जब्त करके राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जब्त खेप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये

अधिकारी ने बताया कि शराब की जब्त खेप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हेमाराम जाट (30) के रूप में हुई है।

हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी शराब

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के नरवाना से राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात के वडोदरा ले जाई जा रही थी। गुजरात में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी लागू है। मध्यप्रदेश पुलिस शराब तस्करी मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements