काठमांडू, 12 अक्टूबर 2026 (भाषा)
नेपाल में प्राधिकारी सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित गोरखा जिले में लापता पांच लोगों की तलाश में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अचानक आयी बाढ़ में मकान और पुल बह जाने के बाद 13 और लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
अब तक 95 लोग सुरक्षित निकाले गए
नेपाली सेना ने कहा कि चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक कुल 95 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। गोरखा जिले की चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका-6 में उंगिलुंग नदी के पास धौलीभीर में फंसे तीन लोगों को रविवार शाम नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया।
अचानक हुए भूस्खलन के बाद धौलीभीर में फंसे थे लोग
चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नारायण सपकोटा ने बताया कि ये लोग रविवार को उंगिलुंग में हुए भूस्खलन के स्थान के पास धौलीभीर में फंस गए थे। सपकोटा ने कहा, ‘‘वहां उनका मवेशियों का बाड़ा था और रविवार सुबह अचानक भूस्खलन होने के बाद वे वहां फंस गए।” उन्होंने बताया कि इन लोगों को हेलीकॉप्टर से फिलिम पहुंचाया गया।
विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

